Live Transcribe और सूचना

2.7 लाख समीक्षाएं
कॉन्टेंट रेटिंग
सभी
1 अ॰+
डाउनलोड
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज

इस ऐप्लिकेशन के बारे में जानकारी

अपने Android फ़ोन पर उपलब्ध Live Transcribe & Sound Notifications से, बधिर और कम सुनने वाले लोग रोज़मर्रा की बातों को आसानी से समझ सकते हैं और आस-पास की आवाज़ों की सूचना पा सकते हैं.

ज़्यादातर डिवाइसों पर, Live Transcribe & Sound Notifications को चालू करने के लिए यह तरीका अपनाया जा सकता है:
1. अपने डिवाइस पर मौजूद सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें
2. 'सुलभता' पर टैप करें
3. Live Transcribe या आवाज़ होने पर सूचना देने वाली सुविधा में से, उस सुविधा पर टैप करें जो आपको इस्तेमाल करनी है

Live Transcribe या आवाज़ होने पर सूचना देने वाली सुविधा चालू करने के लिए, सुलभता बटन, हाथ के जेस्चर या क्विक सेटिंग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है (https://g.co/a11y/shortcutsFAQ).

रीयल-टाइम में ट्रांसक्रिप्शन
• बातचीत के फिर से डिज़ाइन किए गए इंटरफ़ेस से, अब एक-दूसरे के साथ बेहतर तरीके और ज़्यादा आसानी से बातचीत की जा सकती है.
• रीयल-टाइम में 80 से ज़्यादा भाषाओं और बोलियों में, ट्रांसक्रिप्शन की सुविधा पाएं. अपनी पसंद के मुताबिक, अक्सर इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द जोड़ें. जैसे, नाम या घरेलू सामान.
• यह सेटिंग चालू करें कि जब कोई आपका नाम बोले, तब आपका फ़ोन वाइब्रेट हो.
• बातचीत करते समय टाइप करके जवाब दें.
• यूएसबी माइक या वायर वाले हेडसेट, ब्लूटूथ हेडसेट वगैरह का माइक इस्तेमाल करें, ताकि डिवाइस आपकी आवाज़ को अच्छे से समझ सके.
• फ़ोल्ड किए जा सकने वाले फ़ोन की बाहरी स्क्रीन पर, ट्रांसक्रिप्शन और टाइप करके दिए गए जवाब दिखाएं, ताकि दूसरों के साथ बातचीत करना आसान हो सके.
• ट्रांसक्रिप्शन को तीन दिनों तक सेव करके रखने का विकल्प चुनें. सेव किए गए ट्रांसक्रिप्शन, आपके डिवाइस में तीन दिनों तक मौजूद रहेंगे, ताकि उन्हें कॉपी करके कहीं और चिपकाया जा सके. ट्रांसक्रिप्शन, डिफ़ॉल्ट रूप से सेव नहीं किए जाते हैं.

आवाज़ होने पर सूचना देने वाली सुविधा
• अपने आस-पास की ज़रूरी आवाज़ों या आपातकालीन स्थितियों वाली आवाज़ों की सूचना पाएं. जैसे, स्मोक अलार्म के बीप या बच्चे के रोने की आवाज़.
• उपकरणों के बीप करने पर सूचना पाने के लिए, अपनी पसंद के हिसाब से आवाज़ें जोड़ें.
• पिछले 12 घंटों की आवाज़ों की समीक्षा करके, यह पता लगाएं कि आपके आस-पास क्या-क्या हुआ है.

ज़रूरी शर्तें:
• Android 12 या इसके बाद के वर्शन वाला डिवाइस होना चाहिए

Live Transcribe & Sound Notifications को अमेरिका की गैलाडेट यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर बनाया गया है. अमेरिका की यह यूनिवर्सिटी, बधिर या कम सुनने वाले लोगों के लिए बेहतरीन यूनिवर्सिटी के तौर पर जानी जाती है.

सहायता और सुझाव
• सुझाव/राय देने या शिकायत करने और प्रॉडक्ट के बारे में अपडेट पाने के लिए, https://g.co/a11y/forum पर जाकर, Accessible Google ग्रुप में शामिल हों
• Live Transcribe & Sound Notifications का इस्तेमाल करने में मदद पाने के लिए, https://g.co/disabilitysupport पर जाकर हमसे संपर्क करें

अनुमतियों की सूचना
माइक्रोफ़ोन: आस-पास होने वाली बातचीत और आवाज़ों को टेक्स्ट में बदलने के लिए, Live Transcribe & Sound Notifications के पास माइक्रोफ़ोन का ऐक्सेस होना ज़रूरी है. ट्रांसक्रिप्शन या पहचानी गई आवाज़ों को प्रोसेस करने के बाद, ऑडियो को सेव नहीं किया जाता.
सूचनाएं: आवाज़ होने पर सूचना देने वाली सुविधा के लिए, सूचनाओं का ऐक्सेस ज़रूरी है, ताकि आपको आवाज़ों की सूचना मिल सके.
आस-पास मौजूद डिवाइस: आपके ब्लूटूथ माइक्रोफ़ोन से कनेक्ट करने के लिए, Live Transcribe के पास आस-पास मौजूद डिवाइसों का ऐक्सेस होना ज़रूरी है.
सुलभता सेवा: आवाज़ होने पर सूचना देने वाली सुविधा, Accessibility Service API का इस्तेमाल करती है, ताकि आवाज़ का पता लगाने वाली सेवा बैकग्राउंड में काम कर सके और डिवाइस के सुलभता बटन या हाथ के जेस्चर से, इस सुविधा को तुरंत ऐक्सेस किया जा सके. इस एपीआई का इस्तेमाल, स्क्रीन पर दिख रहे कॉन्टेंट या निजी जानकारी को पढ़ने, इकट्ठा करने या सेव करने के लिए नहीं किया जाता.
बातचीत का रीयल-टाइम में ट्रांसक्रिप्शन और आवाज़ होने पर मिलने वाली सूचनाएं
पिछली बार अपडेट होने की तारीख
17 अग॰ 2026
चुनिंदा कहानियां

डेटा की सुरक्षा

डेटा सुरक्षा के लिहाज़ से यह जानना बेहद अहम है कि डेवलपर, आपका डेटा कैसे इकट्ठा और शेयर करते हैं. डेटा को निजी और सुरक्षित रखने के अलग-अलग तरीके हो सकते हैं. ये आपकी जगह, उम्र, और ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल के हिसाब से तय किए जाते हैं. यह जानकारी डेवलपर से मिली है और वह समय-समय पर इसमें अपडेट भी कर सकता है.
  • तीसरे पक्षों के साथ कोई डेटा शेयर नहीं किया जाता
    डेवलपर किस तरह से आपका डेटा शेयर करते हैं, इस बारे में ज़्यादा जानें
  • यह ऐप्लिकेशन, इस तरह का डेटा इकट्ठा कर सकता है
    निजी जानकारी, ऑडियो, और 3 अन्य
  • डेटा को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करके, ट्रांसफ़र किया जाता है
  • डेटा मिटाया नहीं जा सकता

रेटिंग और समीक्षाएं

2.65 लाख समीक्षाएं
Dr.Ramesh Tejnani Ramesh
21 सितंबर 2023
सबसे बढ़िया सुविधा सबसे बढ़िया सबसे बेहतर सुविधा जो आप बोलते हो वह लेख में बदल जाता है आपको टच करके लिखने की जरूरत नहीं पड़ती है समय की बचत होती है और लिखने में जो झंझट होता है वह काफी कम हो जाता है आप जो बोलते हो वह तुरंत छप जाता है प्रिंटिंग हो जाता है यह इसकी खूबी है एक नंबर सुविधा है यह
289 लोगों को यह समीक्षा काम की लगी
क्या इस जानकारी से आपको मदद मिली?
Google उपयोगकर्ता
3 अप्रैल 2020
धीरे-धीरे बोलते हैं तो टाइपिंग हो जाता है परंतु गति से बोलेंगे तो टाइपिंग नहीं होता है थोड़ी गति बढ़ाने की कोशिश करें
829 लोगों को यह समीक्षा काम की लगी
क्या इस जानकारी से आपको मदद मिली?
Rajendra Singh
18 जुलाई 2024
यह सिर्फ बोली को लिखता है अनुवाद नही करता, मुह से सटा कर ही बोली पहचानता कुछ फीट कि आवाज पर कुछ नही करता,
98 लोगों को यह समीक्षा काम की लगी
क्या इस जानकारी से आपको मदद मिली?

इसमें नया क्या है

• नए डिज़ाइन वाले बातचीत के इंटरफ़ेस से, अब एक-दूसरे के साथ बेहतर तरीके और ज़्यादा आसानी से बातचीत की जा सकती है.